फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव ने पोलियो ड्रॉप पिलाकर की अभियान की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव ने पोलियो ड्रॉप पिलाकर की अभियान की शुरुआत
विज्ञापन

सुकरौली। अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रविवार को देवतहां सीएचसी पर पहुंचे। उन्होंने बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाकर पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने सीएचसी का निरीक्षण कर मरीजों को बेहतर चिकित्सकीय सुविधा प्रदान करने के निर्देश दिए।
अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन सहायक निदेशक स्वास्थ्य रमेश गोयल के साथ रविवार को देवतहां सीएचसी पर पहुंचे। वह दोपहर में करीब पौने एक बजे जनपद के बॉर्डर रामपुर पंद्रह मील पहुंचे। वहां से सीएमओ सुरेश पटारिया समेत अन्य अधिकारियों के साथ देवतहां सीएचसी पर पहुंचे। उन्होंने कोहरौली गांव के चार माह के पृथ्वी श्रीवास्तव और रिशु को पोलियो ड्रॉप पिलाकर अभियान की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर का निरीक्षण किया। उसके बाद महिला सर्जन डॉ. विनिशा श्री से ऑपरेशन की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अस्प्ताल में बैठे मरीजों से भी बात की और उनकी समस्या सुनी। अस्प्ताल में करीब चौबीस मरीज भर्ती थे।
विज्ञापन

इस अस्पताल में पल्स पोलियो अभियान के दौरान ओमप्रभा और पुष्पा गौतम अपनी टीम के साथ शाम तक 115 बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाया। इस अस्पताल में 70 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया।
विज्ञापन

इस दौरान डिप्टी सीएमओ एनआरएचएम डॉ. अमरेंद्र ठाकुर, सीएचसी अधीक्षक डॉ. स्वप्निल श्रीवास्तव, पीडियाट्रिशियन डॉ. एपी शाही, डॉ. आरडी द्विवेदी, डॉ. पंकज पंडित, डॉ. प्रिंस गुप्ता, संजीव सिंह, प्रमोद कुमार, मनीष श्रीवास्तव, त्रिभुवन, कुसुम, शकुंतला, मुहम्मद सैय्यद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें