फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सात से चलेगी पूजा स्पेशल, कप्तानगंज, पडरौना और तमकुही रोड में रुकेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज-थावे रेल मार्ग पर रामनगर पाटलिपुत्र पूजा स्पेशल ट्रेन के संचालन की मिली अनुमति
विज्ञापन


पडरौना। त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने रामनगर-पाटलिपुत्र-रामनगर त्योहार विशेष ट्रेन के संचालन को मंजूरी दी है। यह ट्रेन रामनगर से सात से 21 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार और पाटलिपुत्र से आठ से 22 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी। ट्रेन कुल तीन फेरे लगाएगी। इसमें 16 कोच लगाए जाएंगे। जिले के कप्तानगंज, पडरौना और तमकुही रोड रेलवे स्टेशन पर इसका ठहराव होगा।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 05080 रामनगर-पाटलिपुत्र त्योहार विशेष ट्रेन सात से 21 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को रामनगर से सुबह 5:50 बजे प्रस्थान करेगी। यह काशीपुर, बाजपुर, लालकुआं, किच्छा, बहेड़ी, भोजीपुरा, पीलीभीत, पूरनपुर, मैलानी, गोला गोकरणनाथ, लखीमपुर, सीतापुर, गोंडा, बस्ती और खलीलाबाद होते हुए रात 10 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन

यहां से ट्रेन रात 11:05 बजे कप्तानगंज, 11:48 बजे पडरौना से प्रस्थान करेगी। अगले दिन रात 12:32 बजे तमकुही रोड और 1:50 बजे थावे पहुंचेगी। इसके बाद गोपालगंज, दिघवा दुबौली, मशरक, मढ़ौरा, दिघवारा और दीघा ब्रिज होते हुए सुबह 7:12 बजे दीघा ब्रिज से प्रस्थान कर 7:35 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या 05079 पाटलिपुत्र-रामनगर त्योहार विशेष ट्रेन आठ से 22 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को सुबह 9:45 बजे पाटलिपुत्र से चलेगी। यह दीघा ब्रिज, दिघवारा, खैरा, मढ़ौरा, मशरक, दिघवा दुबौली, गोपालगंज और थावे होते हुए तमकुही रोड पहुंचेगी। यहां से शाम 5:22 बजे प्रस्थान कर 6:09 बजे पडरौना और 6:55 बजे कप्तानगंज पहुंचेगी। इसके बाद रात 8:25 बजे गोरखपुर से चलकर खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा और सीतापुर होते हुए अगले दिन दोपहर 12:35 बजे रामनगर पहुंचेगी।
विज्ञापन

इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी के चार, एलएसएलआरडी का एक, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के दो, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक, जनरेटर सह लगेज यान का एक, शयनयान श्रेणी के तीन, सामान्य द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान के तीन और वातानुकूलित कुर्सीयान का एक कोच लगाया जाएगा। इस तरह ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें