फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: किसानों से मिले जनप्रतिनिधि, बोले जबरन नहीं ली जाएगी जमीन

Fri, 27 Dec 2024 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। ढाढा शुगर मिल की ओर से एथेनाॅल प्लांट लगाने के लिए अधिग्रहित की गई जमीन को लेकर प्रभावित किसानों से बृहस्पतिवार को सांसद विजय कुमार दूबे और विधायक मोहन वर्मा ने मुलाकात की। किसानों से जनप्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया कि जबरन जमीन किसानों की प्रशासन कीमत पर नहीं लेगा।
विज्ञापन

प्रशासन और किसानों के बीच वार्ता के बाद ही इसके लिए बीच का रास्ता निकाला जाएगा। किसानों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा, जब तक मामला सुलझ नहीं जाता है तब तक मिल प्रशासन की ओर से अधिग्रहित जमीन पर कोई निर्माण कार्य नहीं किया जाएगा।
बृहस्पतिवार को दोपहर बाद सांसद और विधायक कार्यकर्ताओं के साथ हाटा नगर पालिका के हरपुर में पहुंचे। वहां पहले से मौजूद गांव के प्रभावित किसानों के साथ बैठक कर उनकी बातों को सुना। किसानों ने कहा कि उनकी उपजाऊ जमीन को चीनी मिल एथेनाॅल प्लांट लगाने के लिए प्रशासन से मिलकर जबरन औने-पौने दाम पर लेना चाहता है, लेकिन किसान भूमिहीन होने के चलते जमीन नहीं देना चाहते हैं। इस पर सांसद ने कहा कि इस पूरे मामले को सीएम से अवगत कराया गया है। किसानों का अहित नहीं होने दिया जाएगा। जब तक अंतिम फैसला नहीं हो जाता है तब तक कोई कार्य नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें