फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो करोड़ की लागत से नर्सिंग कॉलेज का शुरू हुआ निर्माण

Fri, 27 Dec 2024 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू होने के साथ ही नर्सिंग कॉलेज के भवन निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। हरका के एकेडमिक ब्लॉक सटे नर्सिंग कॉलेज का निर्माण कराया जा रहा है। एक एकड़ जमीन पर दो करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस भवन का निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी करा रहा है।
विज्ञापन

नए साल में नर्सिंग कॉलेज में पढ़ाई शुरू हो जाएगी। इससे छात्रों को सहूलियत मिलेगी। मेडिकल कॉलेज का निर्माण दो फेज में हो कराया गया है। हरका में एकेडमिक ब्लॉक बना है, जहां पढ़ाई भी शुरू हो गई है। जबकि, इलाज के लिए भवन रविंद्रनगर धूस में बना है। जनवरी महीने में नए भवन में ओपीडी व कई वार्ड शिफ्ट हो जाएंगे। वहीं, हरका में बने एकेडमिक ब्लॉक के बगल में एक एकड़ की जमीन पर नर्सिंग कॉलेज का निर्माण कार्य चल रहा है। एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू होने के बाद अब नर्सिंग कॉलेज के निर्माण में भी तेजी देखने को मिल रही है। प्रथम तल के बाद दूसरे व तीसरे तल पर युद्धस्तर पर काम जारी है। नर्सिंग कॉलेज शुरू होने से क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को कम खर्च पर पैरा मेडिकल कोर्स की पढ़ाई करने में आसानी होगी। छात्रों को दूसरे शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा।
अब तक इन कोर्स की पढ़ाई के लिए छात्र-छात्राओं को निजी कॉलेजों में पढ़ाई पर काफी रुपये खर्च करना पड़ता था। लेकिन, कुशीनगर में नर्सिंग कॉलेज की शुरुआत होने के बाद यहां के छात्रों को जिले में ही पढ़ाई करने की सुविधा मिलेगी। इस संबंध में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरके शाही ने बताया कि नर्सिंग कॉलेज का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। निर्माण पूरा होने के बाद भवन हैंडओवर लेकर तैयारियां शुरू कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें