फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिद्दत से याद किए गए पं. नेहरू

Mon, 14 Nov 2016 11:11 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
कायऱ्र्यक्रम - फोटो : santosh verma
विज्ञापन
पडरौना। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की जयंती सोमवार को बाल दिवस के रूप में मनाई गई। शिक्षण संस्थानों में गुरुजनों ने पं. नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


नगर के महर्षि पब्लिक स्कूल में प्रबंधक ओमप्रकाश पांडेय ने पं. नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर बाल दिवस का शुभारंभ किया। उसके बाद शिक्षकों ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री की जीवनी पर प्रकाश डाला। विद्यालय में कुर्सी दौड़, रस्सी कूद, गोला प्रक्षेपण सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजीव रंजन, आयुष, मोहित, आदित्य, उर्वशी, आशीष कुमार, अटल यादव सहित कई लोग मौजूद थे।
गौतम बुद्ध विद्यालय जंगल जगदीशपुर में सोमवार को गुरुनानक जयंती एवं बाल दिवस का आयोजन किया गया। इस उपलक्ष्य में विद्यालय की ओर से स्वच्छता के प्रति जागरुकता रैली निकाली गई। इस अवसर पर खड्डा बुजुर्ग के ग्राम प्रधान शिवशंकर प्रसाद, खड्डा खुर्द के ग्राम प्रधान रवींद्र गुप्ता, विद्यालय के प्रधानाचार्य बृजेश कुशवाहा, अमरेश कुशवाहा, चंद्रप्रकाश, धनंजय, उमेश यादव, रीमा गोंड, रोशनी गुप्ता, राजन कुमार, शैलेश कुमार, रामनवल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

नगर के बेलवा चुुंगी स्थित एक शिक्षण संस्थान में बाल दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संस्थान के निदेशक सुनील कुमार पाल ने पं. नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित किया तथा उनकी जीवनी पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर अमरशीष, सफीकुर्रहमान, आशुतोष कुमार शर्मा, इंद्रजीत कुमार पाल, किशन कुशवाहा, फैज अहमद सहित अन्य लोग मौजूद थे।
मोमेंटम स्कूल कठकुइया में भी पं. नेहरू याद किए गए। विद्यालय के प्रबंधक कृष्णमोहन पांडेय ने पं. नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अमित रंजन पांडेय, रणजीत, लक्की तिवारी, ज्योति, अनुपमा, रितू, निरमा आदि मौजूद थीं।
रहसू बाजार प्रतिनिधि के अनुसार पीटीएमपी पब्लिक स्कूल रहसू बाजार में सोमवार को बाल दिवस का आयोजन किया गया। पं. नेहरू की जीवनी पर चर्चा करने के बाद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता भी हुई। इसमें कक्षा छह से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सत्यम सिंह, विजय, मणिंद्र त्रिपाठी, विकास सिंह, गिरिजेश गिरि, रशीद आलम, मोहन जायसवाल, रानी राय, अमृता सिंह, पिंकी राय, रुबी, निभा सिंह, प्रीति गिरि, संध्या शर्मा सहित कई शिक्षक मौजूद थे।
तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार बाल दिवस पर क्षेत्र के लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल, अंबिका नवोदय विद्यालय, नवजीवन मिशन स्कूल, एमआईएम पब्लिक स्कूल, महात्मा गांधी जूनियर हाईस्कूल, स्टार पब्लिक स्कूल, आजाद बाल विकास केंद्र, नौबत सिंह साइंस कॉलेज, एंग्लो गॉड पब्लिक स्कूल, सनराइज पब्लिक स्कूल सहित अन्य विद्यालयों में भी पं. जवाहर लाल नेहरू की जयंती मनाई गई। इस दौरान प्रबंधक रणबीर प्रताप शाही, रामाकांन्त मिश्र, मथुरा सिंह, मुन्नालाल चौधरी, प्रेमशंकर सिंह, अमित कुमार वर्मा, अजय पांडेय, दिवाकर पाठक, राजकुमार वर्मा, विकास मिश्रा, सुदामा दुबे, राजदेव प्रसाद, वीना शाही, प्रहलाद केसरी सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।
इंदरपुर प्रतिनिधि के मुताबिक कप्तानगंज के सेंट जेवियर्स हाईस्कूल, जेपी इंटरमीडिएट कॉलेज सहित कई विद्यालयों में बाल दिवस का आयोजन किया गया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया तथा बाल मेला भी लगाया। उसके बाद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान डॉ. अरुण श्रीवास्तव, प्रधानाचर्य अरविंद पांडेय, शिक्षक वंदना सिंह, विपिन सिंह, प्रियंका पांडेय, आरपी कपूर, सीमा गुप्ता, सुरेंद्र प्रताप सिंह, बबलू यादव, गिरिजाशंकर सिंह, एमडी सिंह, रामानंद प्रसाद, अनिल यादव सहित कई लोग उपस्थित थे।
तमकुहीराज प्रतिनिधि के अनुसार रामकोलाचट्टी बाजार में स्थित बाबा भूतनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज में भी प्रथम प्रधानमंत्री को याद किया गया। बच्चों ने पंडित नेहरू को शिद्दत से याद किया और विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम में विधायक अजय कुमार लल्लू, विशेसर कुशवाहा, विनय कुशवाहा, हीरालाल गुप्ता, अशोक पांडेय, डॉ. प्रभु गुप्ता, वीपी मौर्या, विगुल कुशवाहा, वीके श्रीवास्तव, मनोज पांडेय, गोरख प्रसाद कुशवाहा, वाईके कुशवाहा आदि मौजूद थे।   
पटहेरवा प्रतिनिधि के अनुसार नेहरू इंटर कॉलेज पटहेरवा में बाल दिवस पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। बच्चों ने विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किया। पूर्व प्रधानाचार्य रामप्रसाद लाल श्रीवास्तव, हरिवंश प्रसाद गुप्त, मैनेजर पाठक, सभापति मिश्र, सुदामा प्रसाद, आशुतोष मिश्र, आनंद मणि, ब्रजेश मणि, अलाउद्दीन खान, राकेश शर्मा, कृपाशंकर, दयानाथ प्रसाद, ब्रजकिशोर श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

00000
राकेश कुमार गौंड़ ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें