पडरौना। एसपी संतोष मिश्रा के निर्देश पर सभी सीओ सर्किल को अभियान चलाकर थानों की रात्रि चेकिंग की। मंगलवार की रात सीओ सदर अभिषेक प्रताप अजेय ने कोतवाली पडरौना व विशुनपुरा थाना क्षेत्र में रात्रि ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों की जांच की। उन्होंने कोतवाली व विशुनपुरा में पीआरवी का भी निरीक्षण किया। इस दौरान कुबेरस्थान थाने के पीआरवी की लाइट बंद मिली। उन्होंने कमांडर व पायलट को फटकार लगाई।
इसके बाद सीओ सदर अभिषेक प्रताप अजेय पडरौना कोतवाली क्षेत्र के छावनी चौराहा, सुभाष चौक, कठकुइयां मोड़, सर्राफा मार्केट, सिधुआ चौकी पिकेट प्वाइंट की रात्रि चेकिंग की। पिकेट पर मौजूद पुलिसकर्मियों को सीओ ने सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने के निर्देश दिए। कहा कि सभी पुलिसकर्मी तैनाती स्थल मुस्तैद रहे। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पीआरवी की लाइट किसी भी कीमत पर बंद न हो, इसका विशेष ध्यान रखें। अगर कहीं पीआरवी की लाइट बंद मिली तो कार्रवाई की जाएगी।