तमकुहीराज। हाईवे स्थित लतवा बाजार के समीप ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से ट्रक चालक घायल हो गया। इस दुर्घटना में ट्रक अनियंत्रित हो सड़क किनारे खेत में पलट गया। ट्रक चालक बाराबंकी निवासी सुनील कुमार (25) सहायक अमित कुमार (22) के साथ बुधवार को फर्रुखाबाद से आलू लादकर असम के लिए निकले थे। बृहस्पतिवार तड़के करीब दो बजे तमकुहीराज थाना क्षेत्र के लतवा बाजार के समीप ईंट लदे ट्राली-ट्रैक्टर से ट्रक की टक्कर हो गई। ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खेत में पलट गया। स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक में सवार दो लोगों क़ो बाहर निकाला गया। टक्कर के कारण ट्रक चालक सुनील घायल हो गया। उसे सीएचसी भेजा गया। इलाज के बाद बृहस्पतिवार को चालक को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। संवाद