फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन के लिए सड़क जाम की, धरना दिया

Sun, 17 Jul 2016 11:27 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
‌‌‌‌विरोध - फोटो : santosh verma
विज्ञापन
रामकोला। रविवार को सुबह मोरवन गांव के फुलवरिया टोले पर राशन वितरण को लेकर लोगों ने हंगामा किया। नाराज लोगों ने रामकोला-सिंगहा मार्ग को जाम कर धरना शुरू कर दिया। कप्तानगंज तहसील के आपूर्ति निरीक्षक ने आंदोलन कर रहे लोगों जांच और कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


रामकोला ब्लॉक के मोरवन गांव के लोगों को राशन इस गांव से दो किमी दूर फुलवरिया टोला स्थित दुकान से मिलता है। रविवार की सुबह गांव के तमाम लोग राशन लेने गए थे। इन लोगों के अनुसार कोटेदार ने सूची में नाम न होने की बात बताकर कई लोगों को राशन देने से मना कर दिया। इसको लेकर दुकानदार व राशन पाने से वंचित लोगों में नोकझोंक हो गई। इसके बाद सभी लोगों ने कोटेदार से राशन वितरण की सूची को चस्पा कराने की मांग की। लोगों ने तीन महीने से राशन वितरण न होने का भी आरोप लगाया। नोकझोंक से नाराज लोग कोटेदार के यहां से लौटे और गांव के सामने रामकोला-सिंगहा मार्ग को जाम कर धरना शुरू कर दिया। राशन के लिए सड़क जाम होने की खबर मिलने पर आपूर्ति निरीक्षक पीके गुप्ता ने लोगों से मोबाइल पर बात की और मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद आंदोलन खत्म हो गया।
विज्ञापन

इस दौरान राजेश, कौशल्या, भागीरथी, रामअशीष, सुरसती, मनोज, खैरुदीन, दिनेश गोंड़ सहित तमाम लोग मौजूद थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें