फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मलिन बस्तियों में उपलब्ध कराएं सुविधाएं

Wed, 28 Jan 2026 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में शासी निकाय की बैठक हुई। इसमें मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित एवं मलीन बस्ती विकास योजना के तहत संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। डीएम ने कहा कि अल्पविकसित और मलीन बस्तियों में सड़क, नाली और पथप्रकाश समेत अन्य सुविधाएं प्राथमिक के आधार पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में सबसे पहले प्रस्तावित और स्वीकृत कार्यों की समीक्षा करते हुए डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने शासन को डीपीआर प्रेषित करने, नगर निकायों से एनओसी लेने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वीकृत कार्यों की समीक्षा करते हुए शासी निकाय से मिले प्रस्तावों को डूडा के माध्यम से क्रियान्वित कराने के लिए अनुमोदन और शेष प्रस्तावित कार्यों को नगर निकायों से एनओसी के लिए डीपीआर एवं आगणन प्रेषित करने और अग्रेत्तर कार्रवाई के लिए डूडा को अनुमति दी। एडीएम वैभव मिश्रा, एसडीएम आशुतोष कुमार, एसडीएम मोहम्मद जफर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें