रामकोला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगी एटीएम हेल्थ मशीन लंबे समय से खराब पड़ी है, जिससे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को सीएससी के निरीक्षण पर पहुंचे सीएमओ डॉ. चंद्रप्रकाश से मरीजों ने अपनी समस्या खुलकर रखी। मरीजों ने बताया कि एटीएम हेल्थ मशीन बंद होने के कारण उन्हें मजबूरी में बाहर से जांच करानी पड़ रही है, जिससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी हो रही है। डॉक्टरों का कहना था कि मशीन बंद होने के कारण मरीजों की जांच सीएससी पर नहीं करा पा रहे हैं।