फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: खलिहान और बंजर भूमि पर नाम चढ़वाने के विरोध में प्रदर्शन

Mon, 09 Feb 2026 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
लोहरपट्टी के चिरकुटहा में धरना प्रदर्शन करते मुसहर समुदाय के लोग ।स्रोत-सोशल मीडिया - फोटो : rajori news
विज्ञापन
गोड़रिया। क्षेत्र के लोहरपट्टी के चिरकुटहा टोला में रविवार गांव के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने गांव के कुछ लोगों पर खलिहान और बंजर भूमि पर अपना नाम दर्ज कराने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे चिरकुटहां के रामेश्वर प्रसाद, चानमती, सुभाष प्रसाद, सत्येंद्र कुमार, बिरझन आदि ने इस जमीन पर गांव के लोगों फसलों की मढ़ाई के अलावा शादियों के दिनों में बरात ठहराते हैं। गांव के बच्चे यहां खेलते हैं। लेकिन गांव के कुछ दबंग लोग अधिकारियों की मिली भगत से इस जमीन को अपने नाम कराकर कब्जा कर लिए हैं।
लोगों ने चेताया कि यदि दर्ज नाम नहीं कटा और अतिक्रमण नहीं हटा तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। इस संबंध में तमकुहीराज एसडीएम आकांक्षा मिश्रा ने बताया कि खलिहान और बंजर की भूमि पर कुछ लोगों का नाम दर्ज होने के लेकर विरोध प्रदर्शन होने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जांच कराई जा रही है। जांच के दौरान मिले तथ्य के आधार पर संबंधित के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें