फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन

Tue, 29 Dec 2015 11:36 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। केंद्र और प्रदेश सरकार के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को हाटा में पैदल मार्च निकाल कर प्रदर्शन किया। पैदल मार्च में शामिल कार्यकर्ता सरकार विरोधी नारे भी लगा रहे थे।
विज्ञापन

प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर कांग्रेस के हाटा विधानसभा इकाई के प्रभारी अमरेंद्र मल्ल और प्रमोद पांडेय की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने दोपहर में कप्तानगंज जाने वाले मार्ग से पद यात्रा निकाली। केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने पूरे कस्बे में भ्रमण किया।
पैदल मार्च में शामिल कार्यकर्ता किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान करने और प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार करने की मांग कर रहे थे। कार्यकर्ता ओलावृष्टि और सूखे से प्रभावित किसानों को राहत राशि दिलाने की मांग भी कर रहे थे।
विज्ञापन

कार्यकर्ता केंद्र और प्रदेश की सरकारों पर जनविरोधी नीति अपनाने का आरोप भी लगा रहे थे। पैदल मार्च में डॉ. बीएन सिंह, रामनाथ सिंह, सुदामा गिरि, रमन श्रीवास्तव, अरशद खान, असलम शेख, रामअशीष सिंह, सत्येंद्र उपाध्याय सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें