फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दरोगा की बाइक चोरी, तलाश में जुटी पुलिस

Thu, 25 Dec 2025 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। स्थानीय थाना क्षेत्र के डिबनी बंजरवा से एक मामले की विवेचना कर लौट रहे एसआई की रामकोला चट्टी से बाइक अज्ञात चोर उठा ले गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक तमकुहीराज थाने पर तैनात एसआई अजीत कुमार एक मुकदमे की विवेचना के लिए मंगलवार को क्षेत्र के डिबनी बंजरवा गए थे। विवेचना का कार्य पूर्ण कर वापस लौटने के दौरान एसआई अजीत कुमार तमकुहीराज थाना क्षेत्र के रामकोला चट्टी में बाइक खड़ी कर जरूरी काम निपटाने लगे। इसी दौरान बाइक चोरी हो गई। एसआई के बाइक चोरी की सूचना के बाद तमकुहीराज पुलिस टीम सक्रिय हो गई। थानाध्यक्ष तमकुहीराज सुनील कुमार वर्मा ने बताया मामले की जांच की जा रही हैं। चोरी गई बाइक को शीघ्र बरामद किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें