फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: छात्रा के गिरने की घटना कस्तूरबा स्कूल प्रबंध ने भेजा जवाब

Tue, 05 May 2026 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुकरौली। कस्बे के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में नौवीं की छात्रा के सीढ़ियों से गिरकर घायल होने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। हादसे के बाद उठे सवालों के बीच विभाग ने सख्ती दिखाते हुए विद्यालय प्रशासन को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया था। विद्यालय प्रबंधन ने बीएसए को जवाब भेज दिया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को विद्यालय परिसर में छात्रा अनुष्का सीढ़ियों से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी। आरोप है कि घटना के बाद विद्यालय कर्मियों की ओर से तत्काल मदद नहीं दी गई, जिसके चलते सहेलियों और राहगीरों की मदद से छात्रा को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली पहुंचाया गया। इस घटना से परिजनों व स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया था। वहीं, विद्यालय की वार्डन शालिनी सिंह ने कहा था कि छात्रा बंदर के धक्के से गिरी है।
हालांकि, इस पूरे मामले में विद्यालय प्रशासन की संवेदनहीनता और लापरवाही को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इधर, प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए विभागीय स्तर पर नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया था, जिसके जवाब में विद्यालय प्रबंधन ने अपना पक्ष भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि प्राप्त जवाब की समीक्षा की जा रही है और यदि किसी प्रकार की लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें