हाटा। यूजीसी के नए विधेयक पर नगर के पिपराइच तिराहा स्थित एक मैरेज हाल में सवर्ण समाज के लोगों ने एक बैठक आयोजित कर बिल को पूरी तरह से वापस लेने की मांग की। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि यूजीसी विधेयक में किया गया संशोधन समाज में जातिगत भेद को बढ़ावा दे सकता है। वक्ताओं का कहना था कि यह संशोधन न केवल समाज को विभाजित करने वाला है, बल्कि इससे शैक्षणिक वातावरण भी प्रभावित हो सकता है।
बैठक में वक्ताओं ने एकजुट होकर लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। इस दौरान आनंद मणि, संतोष मिश्र, विरेंद्र नाथ तिवारी, संपूर्णानंद द्विवेदी, लक्ष्मण राव मौजूद रहे।