फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानून के विरोध में कलेक्ट्रेट गेट पर धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि कानून के विरोध में कलेक्ट्रेट गेट पर धरना
विज्ञापन

राष्ट्रीय किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम को दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कृषि कानून के विरोध में राष्ट्रीय किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट गेट पर धरना दिया। धरने में भारत मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल रहे। विरोध-प्रदर्शन के बाद कलेक्ट्रेट राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम विंध्यवासिनी राय को सौंपा।
राष्ट्रीय किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंद्रभान यादव की अगुवाई में संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट गेट पर एकत्र हुए और धरने पर बैठ गए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार का कृषि कानून किसानों के लिए नहीं, बल्कि पूंजीपतियों के हित में है। आवश्यक वस्तु अधिनियम के जरिए सरकार पूंजीपतियों को अनाज और किसानों के अन्य उत्पादों की जमाखोरी की खुली छूट दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष रवि कुमार यादव ने कहा कृषि कानून में न्यूनतम समर्थन मूल्य में किसानों की फसल के संबंध में कोई गारंटी नहीं दी गई है। इससे किसानों का अहित होगा। धरना प्रदर्शन में दलसिंगार कुशवाहा, सुनैना पासवान, कृष्णावती, रामानंद सागर, गुड्डू, सुभाषचंद्र मौर्या, कलावती, सीमा, रामवीर सागर, रामनारायण प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें