कलेक्ट्रेट में कार्यवाही की मांग को लेकर ज्ञापन देने जाते अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ के लोग।स
पडरौना। अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ ने सोमवार को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। बस्ती में तैनात एसआई अजय गोंड की हत्या की निष्पक्ष जांच की मांग की गई।
संगठन के जिलाध्यक्ष गोरख प्रसाद गोंड ने कहा कि देवरिया जिले के महुआडीह निवासी उपनिरीक्षक अजय कुमार गोंड बस्ती जिले के परशुरामपुर कोतवाली में तैनात थे। वे पांच फरवरी को लापताहो गए। इसके 4-5 दिन बाद उनकी बाइक बस्ती जनपद में और शव 40-50 किलोमीटर दूर अयोध्या जिले में सरयू नदी में मिला। यह पूरा मामला संदेहास्पद है। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। जिला महासचिव मनोज कुमार गोंड ने कहा कि उपनिरीक्षक अजय गोंड की हत्या पुलिस प्रशासन और सरकार के लिए चुनौती है। यदि इसकी निष्पक्ष जांच नहीं कराई गई तो पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलेगा। उन्होंने चेताया कि मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन की तरफ से सड़क से सदन तक आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश महासचिव बिन्देश्वरी प्रसाद गोंड, पूर्व जिलाध्यक्ष दिग्विजयनाथ गोंड, विनोद कुमार गोंड, पंकज कुमार गोंड, रामाशीष गोंड, ज्ञानेंद्र कुमार गोंड, अमरनाथ गोंड, रामू गोंड, डॉ. राजबल्लभ गोंड, तुलसी प्रसाद गोंड, संजीव गोंड आदि मौजूद रहे।