फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शन कर नगर क्षेत्र के विस्तार का किया विरोध

Fri, 05 May 2017 11:47 PM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
किया विरोध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाटा। नगर पालिका परिषद हाटा में शामिल 39 गांवों के लोगों ने शुक्रवार को तहसील का घेराव कर प्रदर्शन किया। इन लोगों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम और हाटा विधायक को सौंपकर नगर पालिका के गठन में नियमों और मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। इन लोगों ने चेतावनी दी कि अगर निष्पक्ष जांच नहीं की जाती है तो वे लोग 10 दिन बाद एनएच जाम करेंगे तथा आने वाली नगर पालिका चुनाव का भी बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन
सुबह करीब 10 बजे हाटा के श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के मैदान में नगर पालिका परिषद में शामिल 39 गांवों के लोग जुटे। यहां से ये लोग जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए केन यूनियन चौराहा, करमहा चौराहा होते हुए तहसील परिसर पहुंचे। भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की थी। तहसील परिसर पहुंचे गांव वालों ने आरोप लगाया कि गलत आंकड़ों के आधार पर उनके गांव को नगर पालिका परिषद में शामिल किया गया है।

नगर क्षेत्र में शामिल किए गए अधिकांश गांव हाटा कस्बे से काफी दूर हैं। मांग का समर्थन करने के लिए हाटा विधायक पवन केडिया, मुहम्मद खालिद खान, मोहन वर्मा, ग्राम प्रधान राकेश राव, विपिन उपाध्याय, राजू बरनवाल, चंद्रप्रताप सिंह, विनय मिश्रा, सत्यजीत तिवारी, सुनील, अभिनव सिंह, रामनंद सिंह, विश्राम प्रसाद, अशोक सिंह, विजय यादव आदि मौजूद रहे। इन लोगों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अजय नरायण सिंह को सौंपा गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीओ राघवेंद्र चतुर्वेदी, कोतवाल विजय राज सिंह सहित कई थानों के एसओ और पुलिस बल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें