फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सीएमओ दफ्तर का गेट बंद कर प्रदर्शन

Fri, 14 Aug 2026 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय प्रदर्शन करतीं दुदही ब्लॉक के आशा।संवाद
विज्ञापन
पडरौना। लंबित मानदेय का भुगतान और राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने समेत आठ सूत्री मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने कार्यालय का मुख्य गेट बंद कर दिया और वहीं धरने पर बैठ गईं। इससे करीब एक घंटे तक नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहीं आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि गांव-गांव जाकर सरकार की जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं और सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके बावजूद कई महीनों से मानदेय लंबित है। उनका आरोप है कि स्थानीय स्तर पर अधिकारियों से कई बार समस्या के समाधान की मांग की गई, लेकिन कोई ठोस पहल नहीं हुई।
आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि पूर्व में भी प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता हुई थी। समाधान का आश्वासन मिला, लेकिन मांगें पूरी नहीं होने से उनमें नाराजगी है। इसी वजह से बृहस्पतिवार को उन्होंने सीएमओ कार्यालय का गेट बंद कर प्रदर्शन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें