फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: महुली में सड़क निर्माण के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
महुली कस्बे में सड़क निर्माण के विरोध में प्रदर्शन करते लोग। संवाद
विज्ञापन
महुली। कस्बे में एक सीसी रोड के निर्माण का लोगों ने विरोध किया है। आरोप है कि जब इस सड़क पर इंटरलॉकिंग हुई है तो सीसी सड़क का औचित्य नहीं। इंटरलॉकिंग सड़क को उखाड़ कर सीसी सड़क का निर्माण होने से यहां के निवासियों को परेशानी होगी। सड़क ऊंची होने से हम लोगों के घर में बारिश का पानी भर जाएगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे कस्बा निवासी जमालू अंसारी, जमशेद, मेवालाल, राम चन्द्र, दिनेश, बेचू मधेशिया, टिंकू मधेशिया, अख्तर अहमद, घमालू, महेश गुप्ता, श्रवण कुमार, बैजनाथ मधेशिया आदि ने बताया कि हम लोगों का घर काफी पुराना है। सड़क ऊंची होने से घर में बारिश का पानी भर जाएगा। घर की नालियों से पानी बाहर नहीं जाता।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर इस समस्या का समाधान नहीं होता है तो हम लोग इस सड़क के निर्माण कार्य को नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें