फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: प्रोजेक्टर आधारित शिक्षण व्यवस्था शुरू

Sat, 01 Aug 2026 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
छितौनी। छितौनी इंटर कॉलेज में शुक्रवार को प्रोजेक्टर आधारित शिक्षण व्यवस्था शुरू हुई। विद्यालय पर आधारित डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया गया। इससे विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध कराने में शिक्षकों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के उपयोग से शिक्षा अधिक प्रभावी, रोचक और सहज बनती है। इससे विद्यार्थियों की विषयवस्तु पर समझ बेहतर होगी तथा अध्ययन में उनकी रुचि बढ़ेगी। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से संचालित निशुल्क शिक्षा योजना के तहत प्रवेश परीक्षा के आधार पर चयनित विवेक यादव, अतीश, दिव्या वर्मा, काजल चौहान, प्रेमलता निषाद को निशुल्क शिक्षा के प्रमाण-पत्र प्रदान किए। अंत में प्रधानाचार्य आकाश कुमार सिंह ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया।
इस दौरान प्रबंधक मुकुंद माधव केडिया, उप प्रबंधक प्रेमलाल गुप्त, प्रदीप कुमार, प्रह्लाद मौर्य, विज्ञान शिक्षक शिवेंद्र प्रकाश, रामायण कुशवाहा, जवाहर प्रसाद कुशवाहा, सुशील कुमार, आदर्श तिवारी, विजय कुशवाहा, यादवेंद्र पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें