फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: श्रीहनुमान जन्मोत्सव पर निकलेगी शोभायात्रा

Tue, 10 Mar 2026 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
तमकुहीराज कस्बे में हनुमान जन्मोत्सव पर होने वाले आयोजन के लिए बैठक करते कमेटी के सदस्य।स्रोत-स - फोटो : Samvad
विज्ञापन
गंगुआ बाजार। तमकुहीराज कस्बा स्थित रामलीला मैदान में 25 मार्च से दो अप्रैल तक श्री हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित होगा। आयोजन की शुरुआत शोभायात्रा से होगी। इसके अलावा रामकथा और रामलीला का मंचन होगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। सोमवार को आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बैठक कर आयोजन की तैयारियों पर चर्चा कर इसे सफल बनाने के लिए जिम्मेदारी बांटी।
विज्ञापन

चेयरमैन जेपी गुप्ता ने बताया कि श्री हनुमान जन्मोत्सव का शुभारंभ श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर से शोभा यात्रा निकाली जाएगी। आयोजन के दौरान साध्वी स्मिता दीदी श्रीराम कथा सुनाएंगी। वहीं रात में रामलीला का मंचन होगा। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने के लिए विजय कुमार गुप्ता, रामेश्वर गुप्ता, आनंदी लाल, प्रदीप सोनी और नंद प्रकाश गुप्ता को आयोजन की तैयारियों को लेकर विविध जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन

इस दौरान मनोज राय, पवन वर्मा, बृजकिशोर गुप्ता, सीताराम गुप्ता, त्रिवेणी गुप्ता, संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें