फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाल में डीएम ने समस्याएं सुनीं

Sat, 09 Jan 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। डीएम शनिवार को गंडक नदी पार बसे शिवपुर गांव पहुंचे। वहां चौपाल लगाकर उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं। नदी किनारे बसे चारों गांवों के लोगों ने बाढ़ से बचाव के लिए बांध बनाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

चौपाल में लोगों के विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। डीएम लोकेश एम ने गांव का भ्रमण कर विकास की हकीकत जानी।
डीएम ने लोगों को समाजवादी पेंशन, राशन कार्ड, शौचालय, विकलांग पेंशन, जलनिकासी के लिए नाली निर्माण मुहैया कराने का निर्देश दिया। खराब पड़े इंडिया मार्क हैंडपंपों की मरम्मत के साथ रीबोर कराने का निर्देश दिया। गांव में बने स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर की नियुक्ति की मांग लोगों ने की।
विज्ञापन

डीएम ने डॉक्टरों की कमी बताते हुए माह के हर दूसरे सप्ताह में खड्डा पीएचसी के डॉक्टर को यहां बैठने के लिए कहा। लोगों ने बांध की मांग उठाई।
डीएम ने संबंधित विभाग को स्टीमेट बनाने के लिए कहा। इस मौके पर सीडीओ, डीडीओ, एसडीएम, तहसीलदार आदि अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें