फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पुलिस और पंप संचालकों की बैठक में समस्याओं पर चर्चा

Mon, 25 May 2026 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। थाना परिसर में रविवार को क्षेत्र के पेट्रोल पंप संचालक और पुलिस अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें पेट्रोलियम पदार्थों के वितरण में आ रही विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में पंप संचालकों ने बताया कि गैलन और जरकिन में डीजल-पेट्रोल लेने आने वाले उपभोक्ताओं की अत्यधिक भीड़ के कारण व्यवस्था प्रभावित हो रही है। कई स्थानों पर जबरदस्ती तेल लेने के चक्कर में उपभोक्ता विवाद करने पर उतारू हो जा रहे हैं। इससे कर्मचारियों और सामान्य उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। बैठक में पुलिस और पंप संचालकाें के बीच सहम बनी कि गैलन में अधिकतम 1,000 रुपये तक का डीजल दिया जाएगा। वहीं छोटे वाहनों को 20 लीटर और ट्रक समेत अन्य भारी वाहनों को अधिकतम 50 लीटर डीजल उपलब्ध कराया जाएगा। बैठक में तय हुआ कि सुबह सात बजे से 10 बजे तक ही गैलन में डीजल वितरण किया जाएगा, ताकि पेट्रोल पंप पर ग्राहकों की भीड़ नियंत्रित रहे। थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह ने कहा कि जहां भी तेल वितरण हो उसकी सूचना पहले से पुलिस को उपलब्ध कराएं, ताकि समय से पुलिस बल तैनात कर शांति व्यवस्था बनाई जा सके।
इस दौरान चंदन केडिया, प्रेम विश्वकर्मा, अजय कुमार सिंह, मनोज अग्रवाल, लालजी कन्नौजिया, अर्जुन कुमार गौतम, बबलू प्रसाद, अशोक कुमार सिंह, डॉ. रमेश चंद्र श्रीवास्तव, रामू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें