फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लो वोल्टेज, फाल्ट और बिजली कटौती से नाराज युवाओं ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
लो वोल्टेज, फाल्ट और बिजली कटौती से नाराज युवाओं ने दिया धरना
विज्ञापन

- सूचना पर पहुंची पुलिस ने धरना दे रहे युवाओं को खदेड़ा
- बेतहाशा बिजली कटौती से नाराज होकर दे रहे थे धरना
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। लो वोल्टेज, फाल्ट और बिजली कटौती से नाराज युवाओं ने मंगलवार को पडरौना नगर के सुभाष चौक पर धरना दिया। यह लोग जर्जर तारों और बिजली के खंभों को बदलने की मांग कर रहे थे। इनका यह भी कहना था कि उमस भरी गर्मी के बीच शहर में लो वोल्टेज, फाल्ट और बिजली कटौती से उपभोक्ता आजिज आ चुके हैं, लेकिन विद्युत निगम के अभियंता इस समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं। हालांकि जैसे ही पुलिस ने इन्हें धरना देते हुए देखा, दौड़ाकर खदेड़ दिया।
भीषण बिजली कटौती, फाल्ट और लो वोल्टेज से उपभोक्ता परेशान हैं। जर्जर तार व ट्रांसफार्मर में आए दिन फाल्ट के चलते न केवल बिजली आपूर्ति बाधित हो जा रही है, बल्कि दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। इससे नाराज युवाओं ने मंगलवार को सुभाष चौक पर पहुंचकर नारेबाजी की और धरना पर बैठ गए। युवाओं ने आरोप लगाया कि पडरौना विद्युत वितरण खंड से जुड़े ट्रांसफार्मर का हाल खराब है। इन लोगों ने ट्रांसफार्मर और जर्जर तार को बदले जाने की मांग की। बिजली कटौती की समस्या और लो वोल्टेज को लेकर धरना की सूचना पर सुभाष चौक पर पुलिस बल के साथ पहुंचे एसआई आलोक यादव ने धरनारत युवाओं को खदेड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान छात्र संघ के पूर्व महामंत्री रामलखन यादव, अनुराग श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, कुंदन यादव, विशाल यदुवंशी, अमरजीत कुमार, रवि श्रीवास्तव, मनीष यादव, आदित्य दीक्षित, भावेश तुलस्यान, कार्तिक सिंह, कुंदन यादव, मनीष यादव, मनीष यादव उर्फ गुड्डू, सिद्धार्थ जायसवाल, लक्की पांडेय, संतोष चौरसिया, नीरज शर्मा, संतोष गुप्ता, साधु सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें