फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बच्चों की सुरक्षा और अधिकारों के संरक्षण को दें प्राथमिकता

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। बच्चों की देखरेख, सुरक्षा और उनके विधिक अधिकारों के संरक्षण को लेकर सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। एसपी केशव कुमार के निर्देशन में एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने संबंधित विभागों और संस्थाओं के अधिकारियों के साथ बैठक कर बच्चों से जुड़े मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बैठक में बाल संरक्षण अधिकारी, बाल श्रम अधिकारी, एनजीओ, चाइल्ड लाइन, किशोर न्याय बोर्ड के अधिकारी, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य, प्रभारी एएचटी तथा सभी थानों में नियुक्त बाल कल्याण अधिकारियों ने भाग लिया। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और उनके अधिकारों का संरक्षण पुलिस की प्राथमिकता में होना चाहिए। बाल श्रम, बाल दुर्व्यवहार, बाल विवाह और लापता बच्चों से संबंधित मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। ऐसे मामलों में तत्काल कार्रवाई करते हुए पीड़ित बच्चों को आवश्यक सहायता और संरक्षण उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने पुलिस, चाइल्ड लाइन, बाल कल्याण समिति और स्वयंसेवी संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें