फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: प्राचार्य ने डॉक्टरों का लगाई क्लास, मरीजों को लगवाया ऑक्सीजन

Tue, 24 Oct 2023 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-सांस की दिक्कत वाले मरीजों को नहीं लगा था ऑक्सीजन, 30 बेड का आईसीयू वार्ड बनेगा, प्रक्रिया पूरी
विज्ञापन

पडरौना। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में अचानक प्राचार्य और सीएमएस दोपहर में पहुंचे। सांस की तकलीफ से परेशान कई मरीजों को ऑक्सीजन नहीं लगाया गया था। यह देख नाराजगी जाहिर करते हुए तत्काल ऑक्सीजन लगवाए। प्राचार्य के कई सवालों का जवाब जूनियर डॉक्टर नहीं दे पाए। प्राचार्य ने बताया कि बहुत जल्द तीस बेड का आईसीयू वार्ड बनेगा। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है।
जिला अस्पताल के इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को जूनियर डॉक्टर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दे रहे हैं। इसकी जानकारी होने पर प्राचार्य डॉ. आरके शाही और सीएमएस डॉ. एचएस राय सोमवार को दोपहर में इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे।
विज्ञापन

खड्डा सीएचसी से रेफर किए गए हानुछपरा गांव निवासी शहीद को सांस की तकलीफ थी। लेकिन ऑक्सीजन नहीं लगाया गया था। इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए जूनियर डॉक्टरों की क्लास लगाई लगाई। इसके बाद मरीज को ऑक्सीजन लगाया गया।
मदनपुर सुकरौली की रहने वाली बतकी देवी को सीने में दर्द था। उन्हें इमरजेंसी में रेफर किया गया था। लेकिन ऑक्सीजन नहीं लगा था। इस पर भी प्राचार्य नाराज हुए। करीब आधे घंटे तक जूनियर डॉक्टरों को इलाज के टिप्स दिए।
विज्ञापन

इमरजेंसी वार्ड से निकलने के बाद प्राचार्य और सीएमएस डेंगू वार्ड में पहुंचे। यहां एक मरीज भर्ती था। इसकी रिपोर्ट देखने के बाद छुट्टी करने का आदेश दिया। प्राचार्य ने बताया कि मरीजों को रेफर करने की शिकायतें मिल रही हैं। बहुत जल्द तीस बेड का आईसीयू वार्ड बनेगा। इससे इमरजेंसी में आने वाले मरीजों के इलाज में काफी सहूलियत होगी। जिला अस्पताल/मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. आरके शाही ने बताया कि नवंबर के अंत तक तीस बेड का आईसीयू वार्ड बन जाएगा। इसकी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें