फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का उदघाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
उद्घाटन में प्रधानमंत्री का आगमन संभावित
विज्ञापन

डीएम व एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों की हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का उद्घाटन 20 अक्तूबर के आसपास होने की संभावना है। उद्घाटन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित आगमन को लेकर जिला प्रशासन और एयरपोर्ट अथारिटी जुटा है।
प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम के मद्देनजर बुधवार को 11 बजे डीएम एस. राजलिंगम नवनिर्मित टर्मिनल बिल्डिंग पहुंचे। यहां बिल्डिंग के आरक्षित कक्ष में एयरपोर्ट अथॉरिटी कुशीनगर के डायरेक्टर अनिल द्विवेदी, पीडब्ल्यूडी व नगरपालिका प्रशासन के साथ एक घंटे तक तैयारी को लेकर बातचीत की। बातचीत में जिला प्रशासन व एयरपोर्ट अथारिटी के बीच प्रधानमंत्री के संभावित आगमन को लेकर की जाने वाली व्यवस्थाओं व उद्घाटन स्थल पर बनने वाले मंच, पंडाल आदि पर चर्चा कर रणनीति तय की गई। बैठक के उपरांत डीएम, एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों के साथ टर्मिनल बिल्डिंग के सामने खाली पड़े स्थल की पीडब्ल्यूडी के माध्यम से पैमाइश कराई, ताकि उसकी मिट्टी भराई कराकर मंच व पंडाल बनाया जा सके। इसके बाद फिर बैठक कर मिट्टी भराई, सफाई समेत अन्य तैयारियों को पूरा करने के लिए युद्धस्तर पर जुटने की बात कही गई। संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया गया। इस मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोरा, एसडीएम प्रमोद तिवारी, तहसीलदार मांधाता सिंह, डीपीआरओ अभय यादव, सीओ पीयूषकांत राय, उप महाप्रबंधक (सिविल) एनपी कोरी, एयरपोर्ट सुरक्षाधिकारी संतोष मौर्य, अमर सिंह, हेमराज सिंह, शरद मिश्र, राजेश त्रिपाठी, प्रेमशंकर गुप्ता, परवेज आलम, हरिशंकर सिंह समेत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

चल रही घास की कटाई
कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित आगमन को लेकर जिला पंचायतराज विभाग हवाईअड्डा परिसर टर्मिनल बिल्डिंग के सामने प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल की सफाई व उगी घास की कटाई कार्य युद्धस्तर पर कर रहा है। डीपीआरओ अभय यादव के नेतृत्व में जिलेभर के सफाईकर्मियों से काम कराया जा रहा है। सफाईकर्मी, फावड़ा, हंसिया, झांडूृ के साथ हवाईअड्डे पर पहुंचकर काम कर रहे हैं। जबकि बारिश का पानी अब भी टर्मिनल बिल्डिंग के सामने सड़क पर लगा है। पानी में सफाईकर्मी घास की कटिंग व सफाई में जुटे हुए थे।
विज्ञापन

25 हजार वर्ग मीटर में पंडाल की तैयारी
कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करने की संभावना है। इसको लेकर जिला प्रशासन व एयरपोर्ट अथारिटी सक्रिय है। बुधवार को टर्मिनल बिल्डिंग के सामने संभावित प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर लगभग 25 हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में मंच-पंडाल के बंदोबस्त के लिए अंतिम निर्णय लिया। यह स्थल लो लैंड है, लेकिन मिट्टी भरकर तैयारी पूरी करने पर सहमति बनी है। इस चयनित स्थल पर सिर्फ प्रधानमंत्री का मंच व पंडाल होगा। सुरक्षा के लिहाज से इस स्थल पर सारी सुविधाएं प्रशासन की तरफ से की जाएगा, जो प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के मानक में शामिल होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें