फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पद के पांच पर्चे निरस्त

Wed, 18 Nov 2015 11:46 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। ग्राम प्रधानों और सदस्यों के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की जांच बुधवार को की गई। खड्डा में ग्राम प्रधान के पांच और सदस्य के 21 पर्चे निरस्त कर दिए गए।
विज्ञापन

शेष ब्लॉकों में अभी तक कोई पर्चा खारिज नहीं हुआ है।
नामांकन पत्रों की जांच का सिलसिला बृहस्पतिवार को भी जारी रहेगा। पंचायत चुनाव के सहायक सूचना प्रभारी प्रोबेशन अधिकारी राकेश सिंह ने बताया कि खड्डा में ग्राम प्रधान के लिए 628 पर्चे दाखिल हुए थे, जिनमें पांच अवैध पाए गए। उन्हें निरस्त कर दिया गया।
इसी तरह सदस्य के लिए 1891 पर्चे भरे गए थे, उनमें 21 पर्चे अवैध होने की वजह से निरस्त कर दिए गए। कप्तानगंज के आरओ डॉ. आरके मिश्रा ने बताया कि क्षेत्र में ग्राम प्रधान के लिए 703 और ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए 1777 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे। सभी प्रत्याशियों को नो ड्यूज देना अनिवार्य है।
विज्ञापन

प्रत्याशियों को नो ड्यूज देने के लिए बुलाया गया है। कोटवा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार नेबुआ नौरंगिया ब्लाक में ग्राम प्रधान के 627 में 300 और सदस्यों के 1554 नामांकन पत्रों में से 650 की जांच हो गई। आरओ संदीप सिंह के अनुसार प्रधान के कुल 627 दाखिल नामांकन पत्रों में 300 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के कुल 1554 दाखिल नामांकन पत्रों में 650 की जांच हो गई है। अन्य नामांकन पत्रों की जांच बृहस्पतिवार को की जाएगी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें