फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज

Tue, 17 Nov 2015 11:30 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुर्कपट्टी। नोनिया टोली गांव के पड़री टोले में एक विवाहिता की दहेज के लिए हत्या किए जाने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ  मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पड़री टोले में रविवार की शाम एक विवाहिता की मौत हो गई थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने रात में आनन-फानन में अंतिम संस्कार कर दिया।
पडरौना कोतवाली के कांटी गांव निवासी गोविंद चौहान ने अपनी बेटी प्रीती की शादी तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के नोनिया टोली गांव के पड़री टोले में पांच वर्ष पूर्व धर्मेंद्र चौहान पुत्र सिंहासन चौहान के साथ की थी।
पिता का आरोप है कि उनकी बेटी से ससुराल पक्ष के लोग 50 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर प्रताड़ित करने के साथ ही जान से मारने की धमकी भी देते थे। आरोप है कि रविवार को प्रीती की हत्या कर रात में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाहिता के पिता की तरफ से सोमवार को पुलिस को दिए गए तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्रीती के पति धर्मेंद्र, सास सुभागी, देवर गोविंद, भूलन और एक महिला रिश्तेदार कुसुम के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में एसओ अनिल कुमार दुबे ने बताया कि पांच लोगों के खिलाफ  दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें