फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती, अतिकुपोषित बच्चों ने किया भोजन

Wed, 03 Aug 2016 11:00 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
कायऱ्र्यक्रम - फोटो : santosh verma
विज्ञापन
दुदही। बाल विकास परियोजना के तहत बुधवार को विकास खंड के आंगनबाड़ी केंद्रों पर हौसला पोषण योजना की शुरुआत की गई। इसके तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती और अति कुपोषित बच्चों को पौष्टिक भोजन कराया गया।
विज्ञापन


 हौसला पोषण योजना के तहत गर्भवती महिलाओं और अति कुपोषित बच्चों को पौष्टिक भोजन देने का निर्देश जारी किया गया है। इस योजना के तहत गर्भवती और अति कुपोषित बच्चों को सप्ताह में छह दिन आंगनबाड़ी केंद्रों पर निर्धारित मीनू के अनुरूप भोजन कराने की व्यवस्था है। सीडीपीओ शांति पाण्डेय के मुताबिक भोजन की व्यवस्था के लिए ग्राम प्रधान और आंगनबाड़ी कर्मचारियों के संयुक्त खाते में धनराशि भेजी जाएगी। प्रधान की तरफ से पहले से तय मीनू के अनुरूप केंद्र पर गर्भवती और अति कुपोषित बच्चों को भोजन कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। बुधवार को इस योजना के तहत पडरौन मडुरही गांव स्थित केंद्र पर 118 गर्भवती और 74 अति कुपोषित बच्चों को भोजन कराया गया। इसी तरह से अहिरौली में 20 गर्भवतियों और 10 अतिकुपोषित बच्चों को भोजन कराया गया। विकास खंड के चाफ बैकुंठपुर, ठाढ़ीभार, रामपुर जमुनिया, बांसगांव, मठिया माफी सहित अन्य ग्रामसभाओं में स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी गर्भवती महिलाओं और अति कुपोषित बच्चों को भोजन कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें