फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: छितौनी तटबंध पर तीन जगह दबाव, चल रहा कटानरोधी कार्य

Sat, 05 Sep 2026 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
शुक्रवार को पनियहवा पुल के पास साफ बहती गंडक (संवाद)
विज्ञापन
खड्डा। गंडक नदी में डिस्चार्ज और जलस्तर लगातार घट रहा है। शुक्रवार को वाल्मीकि बैराज से पानी के डिस्चार्ज में कमी दर्ज की गई। सुबह छह बजे से 10 बजे तक डिस्चार्ज एक लाख 29 हजार क्यूसेक बना रहा। इसके बाद 11 बजे घटकर एक लाख 26 हजार 500 क्यूसेक हुआ और शाम चार बजे तक इसी स्तर पर बना रहा।
विज्ञापन


आपदा के दौरान भी नदी का अधिकतम डिस्चार्ज एक लाख 80 हजार 600 क्यूसेक तक पहुंचा था। इसके बाद दो दिन पहले डिस्चार्ज बढ़कर एक लाख 84 हजार 300 क्यूसेक तक पहुंचा था। गुरुवार को यह घटकर एक लाख 52 हजार 900 क्यूसेक रहा। लगातार कमी के बाद शुक्रवार को नदी का डिस्चार्ज एक लाख 26 हजार 500 क्यूसेक तक पहुंच गया।

इधर, भैसहा गेज पर भी जलस्तर में कमी दर्ज की गई। शुक्रवार सुबह आठ बजे जलस्तर 94.90 मीटर रहा, जो चेतावनी बिंदु से 10 सेंटीमीटर नीचे था। शाम चार बजे जलस्तर और घटकर 94.82 मीटर हो गया। यह चेतावनी बिंदु से 18 सेंटीमीटर नीचे है।
विज्ञापन


हालांकि नदी का जलस्तर और डिस्चार्ज कम होने के बावजूद छितौनी तटबंध के किमी 4.180 पर व ठोकर 3 तथा बीरभार पर नदी का दबाव बना हुआ है। दबाव को देखते हुए बाढ़ खंड की ओर से ठोकर 2 पर निरोधात्मक बचाव कार्य कराया जा रहा है। हालांकि अन्य स्थानों पर तटबंध के आसपास नदी की धारा शांत है। जलस्तर में लगातार कमी से नदी किनारे रहने वाले लोगों ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें