फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एमसीएच विंग में बनती है पर्ची... मेडिकल काॅलेज में ओपीडी

Fri, 08 Aug 2025 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में दवा काउंटर पर लगी मरीजों की भीड़। संवाद 
विज्ञापन
पडरौना। मेडिकल कालेज में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को काफी परेशानी हो रही है। इलाज के लिए पर्ची एमसीएच विंग में कटती है। ओपीडी मेडिकल कालेज में चलता है। दवाएं जिला अस्पताल में मिलती हैं। ऐसे में मरीजों को एमसीएच विंग, मेडिकल कालेज व जिला अस्पताल का चक्कर लगाना पड़ता है।
विज्ञापन

मरीजों के साथ आए तीमारदारों ने कहा कि अगर एक ही छत के नीचे यह सुविधा मिलती तो परेशानी नहीं होती। पहले मरीजों की पर्ची कटवाने के लिए मेडिकल कालेज के संबंध एमसीएच विंग में पर्ची कटवाना पड़ता है। इसके बाद अगर उस मरीज को ओपीडी में दिखाना है तो उन्हें मेडिकल कालेज के प्रथम तल पर जाना पड़ता है।
यहां इलाज के बाद अगर डॉक्टर जांच, अल्ट्रासाउंड लिखते हैं तो इसकी जांच मेडिकल कालेज के संबंध जिला अस्पताल में होती है। जांच कराने के बाद फिर मरीज को जांच रिपोर्ट दिखाने फिर मेडिकल कालेज की ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने व दवा लिखवाने के लिए जाना पड़ता है। वहां से फिर जिला अस्पताल के दवा काउंटर से दवा लेने के लिए कतार लगानी पड़ती है तब जाकर मरीजों का इलाज पूर्ण होता है। मरीज के साथ आए तीमारदारों ने कहा कि अगर मेडिकल कालेज के एक ही छत के नीचे मरीजों को सभी सुविधा मिलती तो परेशानी नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें