फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हाईकोर्ट की सख्ती के बाद दुदही में अतिक्रमण हटाने की तैयारी, टीम गठित

Fri, 19 Jun 2026 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। नगर पंचायत दुदही क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-730 (पडरौना-तमकुहीराज मार्ग) पर अवैध अतिक्रमण के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के सख्त रुख के बाद स्थानीय प्रशासन सक्रिय हो गया है। कोर्ट के आदेश की अवहेलना पर लंबित अवमानना वाद को देखते हुए एसडीएम तमकुहीराज ने मामले में त्वरित जांच और कार्रवाई के लिए एक छह सदस्यीय राजस्व टीम का गठन कर दिया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि दुदही निवासी मनोज कुंदन ने राष्ट्रीय राजमार्ग-730 पर अतिक्रमण को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दाखिल की थी। इस पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने बीते 17 दिसंबर 2025 को अतिक्रमण हटाने के के लिए निर्देश जारी किए थे। हाईकोर्ट के आदेश का समय पर अनुपालन न होने के कारण याचिकाकर्ता ने फिर से छह अप्रैल 2026 को अवमानना वाद दायर कर दिया। जिसमें डीएम कुशीनगर को प्रतिपक्षी बनाया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए हाईकोर्ट ने प्रशासन को इस मामले के निस्तारण के लिए तीन महीने की अंतिम मोहलत दी है।
हाईकोर्ट की इस सख्ती के बाद एसडीएम आकांक्षा मिश्रा ने नायब तहसीलदार राजेश कुमार की नेतृत्व में छह सदस्यीय राजस्व टीम गठित की है। टीम में राजस्व निरीक्षक उपेंद्र कुमार, जाकिर हुसैन व लेखपाल धर्मेंद्र प्रजापति, रविशंकर सिंह, दीपू जायसवाल हैं। अब गठित टीम 22 जून 2026 को मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण और पैमाइश करेगी। टीम अवैध अतिक्रमण को हटाने की आवश्यक कार्रवाई करेगी और इसकी पूरी रिपोर्ट एसडीएम को सौंपेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें