पडरौना। केन यूनियन परिसर में भारतीय एकीकरण व्यापार मंडल के बैनर तले बृहस्पतिवार को किसान व व्यापारियों की संयुक्त बैठक हुई। किसानों ने कहा कि उर्वरक की किल्लत है, जबकि खरीफ की फसल धान की रोपाई चल रही है,ऐसे में किसानों को उर्वरक की जरूरत है, लेकिन संचालित गोदामों से खाद नदारद है। यही हाल रबी की फसलों की बुवाई के दौरान भी फॉस्फेटिक उर्वरकों को लेकर होता रहा है। किसानों ने सरकार व विभाग से हर गोदामों पर किसानों को उर्वरक दिलाने की मांग उठाई है। इस मौके पर मनोज मोदनवाल, राजेश्वर पाठक, दिलीप सिंह, सुदामा सिंह, गेंदा सिंह, नाजिर अंसारी, श्याम बिहारी चौहान, गौरव पटेल, फुलेना यादव, अरुण सिंह, कुबेर गुप्ता, चंदन चौधरी, गिरिजेश चौरसिया, बसंत चौरसिया, विनोद शर्मा, गोपाल रौनियार, राजेश प्रजापति, प्रभुनाथ गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद