कसया। इंटरनेशनल बुद्धिस्ट काॅन्क्लेव को लेकर शुक्रवार की शाम को कसया तहसील सभागार में होटल संचालकों और बौद्ध मॉनेस्ट्री के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांक्लेव के दौरान आने वाले बौद्ध भिक्षुओं और श्रद्धालुओं के ठहरने, सुरक्षा और विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
एसडीएम डॉ संतराज सिंह ने बताया कि कांक्लेव में देश-विदेश से करीब दो हजार बौद्ध भिक्षुओं के आने की संभावना है। उनके ठहरने और भोजन आदि की समुचित व्यवस्था के लिए होटल संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। होटल संचालकों से अपने होटलों को आकर्षक ढंग से सजाने तथा कमरों को सुरक्षित और सुव्यवस्थित रखने की योजना पर कार्य करने को कहा गया।