सुकरौली। कस्बे में गैस सिलिडर की रिफिलिंग बंद होने से छोटे कारोबारियों की परेशानी बढ़ गई है। फास्ट फूड विक्रेता और ठेले चलाने वाले सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। सिलिंडर न मिलने से कई लोगों को अपना काम अस्थायी रूप से बंद करना पड़ रहा है। उनकी रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है।
व्यवसायियों का कहना है कि पिछले कई दिनों से सिलिंडर की रिफिलिंग नहीं हो पा रही है। गैस एजेंसियों पर भी सिलिंडर की कमी बताई जा रही है। कुछ लोग मजबूरी में महंगे दामों पर सिलिंडर खरीदने को विवश हैं। ठेला संचालक अकरम, मनीष, सुमन, रूपेश, श्यामसुंदर, जियाउल आदि का कहना है कि गैस के बिना कारोबार चलाना मुश्किल हो गया है। छोटे सिलिंडर से किसी तरह काम चलाया जा रहा था।