फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉकों पर तैयारी पूरी, ब्लॉक प्रमुख के लिए मतदान आज

Sat, 06 Feb 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख के लिए रविवार को होने वाले मतदान की तैयारी शाम तक पूरी कर ली गई। अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी पहले ही लगा दी गई थी, शनिवार को मतदान केंद्रों पर बैरिकेडिंग, कैमरे लगाने और अन्य जरूरी काम भी पूरे कर  लिए गए।
रविवार को जनपद के खंड विकास कार्यालयों पर ब्लॉक प्रमुख के लिए मतदान होना है। आठ ब्लॉकों में एक-एक प्रत्याशियों की तरफ से ही नामांकन पत्र दाखिल होने के कारण वहां निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है।
विज्ञापन

अन्य छह ब्लॉकों में एक से ज्यादा प्रत्याशी होने के कारण वहां उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर है।
खड्डा ब्लॉक में 123, नेबुआ नौरंगिया में 112, रामकोला में 120, कप्तानगंज में 102, फाजिलनगर में 111, तमकुहीराज में 136, सेवरही में 142, मोतीचक में 99, सुकरौली में 95, हाटा में 101, कसया में 93, दुदही में 149, पडरौना में 194 और विशुनपुरा ब्लॉक में 126 सहित कुल 1703 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं, जिन्हें अपने ब्लॉक पर रविवार को मतदान करना है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के सूचना प्रभारी एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी रामपाल यादव और बीडीओ पडरौना जेएस मणि ब्लॉक सभागार में मतदान की व्यवस्था में लगे थे। उन्होंने बताया कि बैरिकेडिंग, कैमरे लगाने, टेंट सहित सभी तैयारी हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें