पडरौना। लखनऊ से आए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक ने शुक्रवार को
पूर्वाह्न जिला अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आईसीयू, लेबर रूम आदि का
निरीक्षण कर स्टाफ को आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने मरीजों को
बेहतर सुविधा देने के निर्देश दिए।एनएचएम के डायरेक्टर डॉ. मनीलाल गौतम
सीएमओ डॉ. अखिलेश कुमार और डीएमओ डॉ.एसएन पांडेय के साथ ने सबसे पहले जिला
अस्पताल में एनएचएम के तहत चल रहे आईसीयू वार्ड का निरीक्षण किया।
यहां
उन्हाेंने मरीजों से उपचार का हाल जाना और अस्पताल की व्यवस्थाओं के संबंध
में मरीजों व उनके तीमारदारों से पूछताछ की। इसके साथ ही वेंटीलेटर, मॉनीटर
और अन्य उपकरणों की स्थिति जानी। आईसीयू में आने वाले मरीजों के बारे में
भी उन्होंने जानकारी ली।
इसके बाद जननी सुरक्षा योजना के तहत क्रियांवित
होने वाले कार्यों के बारे में सीएमएस व अन्य स्टॉफ से पूछने के बाद लेबर
रूम में सफाई और उपलब्ध संसाधनों का जायजा लिया। उन्होंने संसाधनों की
उपलब्धता और स्वच्छता पर जोर दिया। इस दौरान सीएमएस डॉ. एसके उपाध्याय सहित
डॉक्टर और अस्पताल के अन्य स्टॉफ मौजूद रहा।