फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मायके में आई गर्भवती का फंदे से लटका मिला शव

Sat, 25 Jul 2026 02:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कोतवाली क्षेत्र के मनिकौरा गांव की माया पति से तकरार के बाद मायके में कुरमौल गांव के नारायण भगत टोला पर रहती थीं। वह गर्भवती थीं। बृहस्पतिवार की देर रात कमरे में उसका शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

पति हरिद्वार ने मायके वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। मायके वालों का आरोप है कि हरिद्वार की प्रताड़ना से माया परेशानी थी और मायके में रह रही थी। पोस्टमार्टम के बाद मायके पक्ष के लोगों ने शुक्रवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पांच महीने की गर्भवती महिला की मौत की वजह हैंगिंग आई है।
यहां की 26 वर्षीय माया की शादी करीब दो साल पूर्व कुरमौल गांव के नारायण भगत टोला निवासी हरिद्वार से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से पति व ससुराल पक्ष के लोगों से तकरार होने लगी। रिश्तेदारों की मौजूदगी में कई बार पंचायत भी हुई लेकिन सामान्य माहौल नहीं हो सका। इसी बीच माया गर्भवती हो गई। इसके बाद वह मायके आ गई। मायके पक्ष के लोगों का आरोप है कि मोबाइल पर शाम को पति से कहासुनी हुई। इसके बाद वह तनाव में आ गई। देर रात को कमरे में उसका शव फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

वहीं हरिद्वार ने आरोप लगाया है कि मायके वालों ने हत्या कर उसे फंसाने की साजिश रच रहे हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच शुरू कर दी है। साक्ष्य के आधार पर पुलिस आगक कार्रवाई की बात कह रही है। कोतवाल ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।ए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें