फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रेमी को रिहा नहीं किया गया तो वह कूदकर जान दे दूंगी..प्रेमी की रिहाई के लिए टॉवर पर चढ़ी गभर्वती किशोरी

Mon, 13 Apr 2026 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर

सार

पुलिस के अनुसार, किशोरी गर्भवती है, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया। करीब चार घंटे समझाने के बाद आखिरकार शाम करीब पांच बजे किशोरी नीचे उतरने को राजी हुई। इसके बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि मामले में साक्ष्यों के आधार पर आरोपी प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
दुदही टैक्सी स्टैंड के पास एक मोबाइल कंपनी की टाॅवर पर चढ़ी किशोरी। सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विशुनपुरा थाना क्षेत्र में रविवार को प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया। अपने प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर 15 साल की एक गर्भवती किशोरी दुदही टैक्सी स्टैंड के पास स्थित एक टेलीकॉम टॉवर पर चढ़ गई और कूदकर जान देने की धमकी देने लगी। करीब चार घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस और परिजनों के समझाने पर वह नीचे उतरी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, किशोरी का दुदही नगर निवासी टुनटुन कुशवाहा से प्रेम संबंध था। आरोप है कि 17 मार्च को युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया था। इस मामले में किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने उसके खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। सात अप्रैल को पुलिस ने टुनटुन को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन

इस बीच रविवार दोपहर करीब एक बजे किशोरी दुदही टैक्सी स्टैंंड के पास स्थित टॉवर पर चढ़ गई। किशोरी ने पुलिस और परिजनों पर आरोप लगाया कि उसके प्रेमी को झूठे मामले में फंसा कर गिरफ्तार किया गया है। उसने चेतावनी दी कि यदि प्रेमी को रिहा नहीं किया गया तो वह कूदकर जान दे देगी।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के अनुसार, किशोरी गर्भवती है, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया। करीब चार घंटे समझाने के बाद आखिरकार शाम करीब पांच बजे किशोरी नीचे उतरने को राजी हुई। इसके बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि मामले में साक्ष्यों के आधार पर आरोपी प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें