कसया। गोरखपुर आ रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम में कसया क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता 22 जुलाई को गोरखपुर जाएंगे। इसकी तैयारी के लिए सोमवार को कस्बे के रामजानकी मंदिर सभागार में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।
बैठक में डॉक्टर टीएन राव ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान किए गए वायदों को पूरा करने आ रहे प्रधानमंत्री की सभा में कसया क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं को चलना चाहिए। सांसद प्रतिनिधि अवधेश प्रताप सिंह ने कहा कि खाद कारखाना और एम्स का शिलान्यास पूर्वांचल के लिए ऐतिहासिक अवसर है। सभी को इस अवसर पर मौजूद रहना चाहिए। बैठक को पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश मिश्र, जगदंबा सिंह, ज्ञानेन्द्र लाल श्रीवास्तव आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान अनिल प्रताप राव, सतीश मणि त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य नीतिश यादव, अमरचंद जायसवाल, सतीश शर्मा, अशोक मिश्र, सुबाष शर्मा, अमित पांडेय, जितेंद्र यादव, संतोष सिंह, तहसीलदार सिंह, रामायण कुशवाहा, संजय वर्मा, शत्रुघ्न राय, जयप्रकाश कुशवाहा, शंभू गुप्ता, कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे।