फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: निशान यात्रा में खूब उड़ा अबीर-गुलाल

Thu, 13 Mar 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीगंज। फाल्गुन महोत्सव के मौके पर बुधवार की सुबह बाजार के शिव मंदिर से मारवाड़ी समाज ने निशान यात्रा निकाली। इसमें शामिल लोगाें ने अबीर-गुलाल उड़ाते हुए बाजार का भ्रमण किया। निशान यात्रा रामकोला के श्याम मंदिर पहुंची। वहां खाटू श्याम के भक्तों ने होली खेली। इस दौरान खाटू श्याम के जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा।
विज्ञापन

बाजार के शिवमंदिर से निकली निशान यात्रा से पहले मारवाड़ी समाज के लोगों ने खाटू श्याम की मनमोहक झांकी सजाई। उसके बाद खाटू श्याम की पूजन और आरती कर अबीर व गुलाल चढ़ाया। मंदिर परिसर से निकली निशान यात्रा श्रीराम चौक, कॉलेज रोड समेत पूरे बाजार का भ्रमण कर नाचते गाते करीब आठ किलोमीटर दूर रामकोला स्थित श्याम मंदिर पहुंची। वहां श्याम के भक्तों ने खाटूश्याम को अबीर गुलाल चढा कर होली खेली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें