पडरौना। क्षेत्र के जंगल बनवीरपुर गांव के कुछ किसानों के खेत के पास से गुजरी चकनाली को पाटकर ग्राम प्रधान ने चकरोड बना दी थी। लोगों की शिकायत पर अधिकारियों ने जांच की और प्रधान का दावा खारिज कर लेखपाल और ग्राम सचिव को मौके पर भेजकर चकनाली बना दी गई।
सिधुआ मिश्रौली गांव निवासी संजय यादव ने उच्च न्यायालय इलाहाबाद में याचिका दाखिल कर आरोप लगाया था, कि करीब एक वर्ष पूर्व उनके खेत के बगल से सटे चकनाली नबंर 1263 पर ग्राम प्रधान ने जबरन चकनाली की जगह चकरोड बनवा दी। उच्च न्यायालय के आदेश पर एसडीएम ने सदर तहसीलदार से जांच कराई, तो शिकायत सही मिली। वहां चकनाली की जगह चकरोड का निर्माण कराया गया था। इस पर न्यायालय ने ग्राम प्रधान की अपील कर खारिज कर तहसील को पुन: चकनाली का निर्माण कराने का आदेश दिया। इसके अनुपालन में बुधवार को लेखपाल संदीप सिंह और ग्राम सचिव दुर्गेश पांडेय ने चकरोड पर चकनाली का नाली निर्माण कराया।