फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गैर इरादतन हत्या के आरोपी की जमानत याचिका खारिज

Sat, 04 Oct 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। गैर इरादतन हत्या के आरोपी की जमानत याचिका मंगलवार को न्यायालय सत्र न्यायाधीश सुशील कुमार शशि की अदालत ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए खारिज कर दिया। रामकोला थाना क्षेत्र के नौगावा निवासी मौली देवी की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। आरोप था कि सात जुलाई 2024 को सुबह मौली देवी की जमीन में आरोपी योगेंद्र, चंद्रभान,लालबाबू व मोहन जबरन जुताई करा रहे थे। मना करने पर महिला की पिटाई करने लगे और उसका घर उजाड़ दिए। पीड़ित महिला मारपीट में गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद पुलिस ने धारा बढ़ा दिया। विवेचक ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोर्ट ने जमानत को खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें