फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सड़क विवाद मामले में प्रधान को जमानत

Sun, 07 Sep 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मथौली। क्षेत्र के गांव गौनरिया में विधायक निधि से चल रहे आरसीसी सड़क का निर्माण के दौरान ठेकेदार और प्रधान के बीच हुए विवाद में एसडीएम ने पाबंद ग्राम प्रधान राजकुमार को जमानत दे दी है। ठेकेदार की तरफ से पुलिस की गई सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की शिकायत पर पुलिस ने ग्राम प्रधान पर शांतिभंग में केस दर्ज किया था। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गांव गौनरिया में हाटा विधायक के प्रस्ताव पर करीब 300 मीटर आरसीसी सड़क का निर्माण स्वीकृत हुआ था। आरसीसी का निर्माण कार्य शुरू हुआ तो गांव के ग्राम प्रधान व ठेकेदार के बीच निर्माण कार्य को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान का कहना था धान कि फसल कट जाने के बाद निर्माण कार्य कराएं, क्योंकि गांव में नाली का निर्माण कार्य नहीं किराया गया है। खेत में लगी फसल कटते ही यहां नाली का निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें