फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: फाजिलनगर सीएचसी में 100 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगाने का प्रभारी मंत्री ने दिए निर्देश

Wed, 02 Aug 2023 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को फाजिलनगर सीएचसी में स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने पहुंचे प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने बुधवार को फाजिलनगर सामुदायिक स्वास्थ्य का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीएचसी के अधीक्षक ने अस्पताल में लो वोल्टेज की वजह से एक्स-रे करने में कठिनाई बताई। उनका कहना था कि 63 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगा है। इस पर प्रभारी मंत्री ने मौके पर मौजूद बिजली निगम के अभियंताओं को तत्काल 100 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगवाने के निर्देश दिए।
बुधवार को जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ फाजिलनगर सीएचसी पहुंचे प्रभारी मंत्री ने सबसे पहले सामान्य वार्ड का निरीक्षण किया। यहां भर्ती मरीजों से दवा व अन्य इंतजाम के बारे में जानकारी ली। इसके बाद इमरजेंसी कक्ष में पहुंचे। वहां की व्यवस्था जांचने के बाद डाॅक्टरों के ओपीडी कक्ष में पहुंचे। वहां डाॅक्टरों से उनकी ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या जानी। मौजूद मरीजों से दवा व जांच के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

इसके बाद दवा के स्टाॅक के बारे में जानकारी लेने के बाद दवा वितरण काउंटर पर खड़ा होकर मरीजों को लिखी पर्चियों के अनुसार दवा वितरण देखा। मरीजों ने बताया कि जो दवा डाॅक्टर लिखे हैं, वह मिल गई है।
इसके बाद प्रभारी मंत्री ने क्षेत्र के कटेया मैनुद्दीन गांव में बन रहे मिनी स्टेडियम का निरीक्षण किया। काम की प्रगति धीमी होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यदायी संस्था के जिम्मदारों को जल्द काम पूरा करने के निर्देश देते हुए अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई की चेतावनी दी।
निरीक्षण के दौरान डीएम रमेश रंजन, सीडीओ गुंजन द्विवेदी, सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया, अधीक्षक डॉ. यूएस नायक, डॉ. साजिद हुसैन, डॉ. अंशिका राय, डॉ. अखिलेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

समाज के अंतिम व्यक्ति को जोड़ने का प्रयास कर रही डबल इंजन की सरकार : प्रभारी मंत्री
संवाद न्यूज एजेंसी
फाजिलनगर। जिले के प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने बुधवार को कहा कि डबल इंजन की सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास कर रही है। इसके लिए दवाई, राशन, शिक्षा के साथ गरीबों के लिए पक्के भवन का निर्माण भी कराया जा रहा है, ताकि सभी को इन सुविधाओं के साथ छत भी मिल सके। प्रभारी मंत्री फाजिलनगर नगर पंचायत के सभागार में आयोजित प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के पात्र लाभार्थियों के प्रमाण पत्र वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि इस नगर पंचायत के विकास में धन की कमी आड़े नहीं आएगी। कार्यक्रम को पडरौना के विधायक मनीष जायसवाल, कसया नगरपालिका के अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष जेपी शाही, पूर्व विधायक डॉ. पीके राय, राधेश्याम पांडेय, दिवाकर मणि त्रिपाठी, राजन शुक्ला, संतोषदत्त राय आदि ने संबोधित किया। नगर पंचायत अध्यक्ष शत्रुमर्दन शाही ने सभी के आभार प्रकट किया। संचालन कवि मनंजय तिवारी ने किया। इसके बाद पीएम शहरी आवास योजना के 50 लाभार्थियों को तथा स्वनिधि योजना के 16 लाभार्थियों को प्रभारी मंत्री ने प्रमाण पत्र वितरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें