फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: प्रभा स्पोर्ट्स ने 92 रन से दर्ज की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। खैर इंटर कॉलेज के खैर क्रिकेट ग्राउंड पर बृहस्पतिवार को खेले गए अंडर-16 आयु वर्ग के क्रिकेट मुकाबले में प्रभा स्पोर्ट्स अकादमी ने खैर क्रिकेट अकादमी को 92 रन से पराजित किया। गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रभा के अंकित कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी प्रभा स्पोर्ट्स अकादमी की टीम 39.5 ओवर में 276 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से रौनक ने 36, किंजल ने 33, दीपांजलि ने 27 और अंकित ने 24 रन बनाए। खैर क्रिकेट अकादमी की ओर से आयुष चौधरी, संस्कार और मनीष कुमार ने दो-दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी खैर क्रिकेट अकादमी की टीम 29.2 ओवर में 184 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से अरविंद ने 35, मनीष कुमार ने 29, आयुष चौधरी ने 28 और यश ने 27 रन बनाए। प्रभा स्पोर्ट्स अकादमी की ओर से अंकित और यशवीर ने तीन-तीन और मेराज खान ने दो और हर्षित ने एक विकेट लिया। संवादर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें