फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विज्ञान प्रदर्शनी में नंदनी के मॉडल को पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
जौरा बाजार। जौरा बाजार इंटर कॉलेज के सभागार में बृहस्पतिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने 110 नवाचारी मॉडल प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी में 75 बाल वैज्ञानिकों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा और वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने अपने मॉडलों की उपयोगिता, उनके पीछे छिपे वैज्ञानिक सिद्धांतों और भविष्य की संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रदर्शनी में सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन से जुड़े मॉडल आकर्षण का केंद्र रहे। इसके अलावा स्वच्छ भारत अभियान, स्मार्ट सिटी, पर्यावरण संरक्षण और यातायात नियंत्रण प्रणाली पर आधारित मॉडल भी प्रस्तुत किए गए। साइबर सुरक्षा, स्टेम सेल तकनीक, ड्रोन और रोबोटिक्स से जुड़े मॉडल भी प्रदर्शनी में शामिल रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ कोऑपरेटिव के पूर्व अध्यक्ष सुभाष प्रसाद त्रिपाठी ने किया। उन्होंने विज्ञान प्रदर्शनी को बच्चों की कल्पनाशीलता और वैज्ञानिक सोच का उत्सव बताया। साथ ही विद्यार्थियों को जिज्ञासु बनने और नए प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में नंदनी प्रजापति ने प्रथम स्थान हासिल किया। उन्होंने ट्रेन दुर्घटनाओं और बाढ़ की चेतावनी से संबंधित मॉडल प्रस्तुत किया था। सौर कार का मॉडल बनाने वाली निक्की को द्वितीय स्थान मिला। प्राथमिक स्तर पर पर्यावरण को स्वच्छ रखने और आपदा से बचाव से संबंधित मॉडल प्रस्तुत करने वाले शिवम आर्यन और सत्यम को संयुक्त रूप से तृतीय पुरस्कार दिया गया।
इस दौरान शैलेंद्र मिश्र, रामू चौधरी, अशोक कुमार और दिलीप सिंह ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन अंशुमान चतुर्वेदी ने किया। इस मौके पर विजय प्रकाश उपाध्याय, सुबोध पांडेय, उमेश प्रसाद, सुनील दत्त तिवारी, त्रिलोकी, शिवप्रकाश, प्रशांत मिश्रा, राजेश सिंह, राजेश तिवारी सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें