फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आंधी में मुख्य सड़क पर पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
आंधी में मुख्य सड़क पर गिरा पेड़, घंटों जाम के बाद बहाल हुआ आवागमन
विज्ञापन

तुर्कपट्टी। तेज आंधी और बारिश के दौरान सोमवार को तुर्कपट्टी-कसया मुख्य मार्ग पर छहूं स्थित एक स्कूल के पास एक पेड़ सड़क पर गिर गया। इससे मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और घंटों तक आवागमन ठप रहा। इसके चलते क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी देर शाम तक ठप रही।
विज्ञापन

सोमवार को तुर्कपट्टी बाजार होने के कारण सड़क पर पहले से ही भारी भीड़ थी। ऐसे में पेड़ गिरने से जाम और भी गंभीर हो गया। स्कूल की छुट्टी के समय बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक और राहगीर जाम में फंस गए। सूचना मिलते ही भाजपा संयोजक एवं पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र राय उर्फ पप्पू बाबू मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुर्कपट्टी थानाध्यक्ष और बिजली विभाग को सूचना देकर पेड़ हटवाने की व्यवस्था कराई। पुलिस, बिजली विभाग और स्थानीय लोगों के सहयोग से पेड़ को काटकर सड़क से हटाया गया। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका। समय रहते कार्रवाई होने से स्कूली बच्चों, अभिभावकों और राहगीरों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें